गुरुवार, 30 नवंबर 2023

Download Tally Prime 4.0 and enjoy its features for free.

 ApniTally the oldest blog on Tally is giving free Tally Activation key for anyone who is trying to learn Tally or want to try it for his business before actual purchase. 

You can Try it and see it your self . Tally Prime 4.0 free license Key link for free serial no and key. 

Download Tally Prime 4.0 from This page and start using its refreshing features. 

They are offering a wonderful utility which can take auto backup as well as customer profiling also.

Enjoy 

रविवार, 26 अप्रैल 2020

अब पाएं 30 दिन का Tally ERP 9 free license.

इस covid 19  के कारन सारा विश्व लॉक डाउन तो झेल ही रहा है, साथ ही साथ काम धंधा भी ठप पड़ा है. खैर कोई बात नहीं यदि आप टैली में काम करना चाहते है तो कोई घबराने की बात नहीं. इस कोरोना वायरस के काल में भी आपको टैली में काम करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी.
यदि आप इस साल नया व्यवसाय शुरू करना चाहते थे या अपने व्यवसाय को टैली पर डाल एकाउंटिंग करना चाह रहे थे तो ये काम आप कर सकते है.

क्यूंकि धंधा चौपट है, पैसे की कमी है, जो है उसको भी  संभालना है, तो ऐसे में नया खर्चा क्यों पालना ?
किन्तु खर्चे की चिंता अब टैली ने मिटा दी है. आप बस काम कीजिये.
टैली सोलूशन्स अब आपको ३० दिन का फ्री टैली लाइसेंस दे रहा है.
तो अब आप खर्चो की चिंता छोड़ काम धंधे पे ध्यान दे सकते है .
इस पूरे तरीके की जानकारी अपनी टैली के इंग्लिश ब्लॉग में दी गयी है। 
ध्यान रहे कि 30 दिन का ये फ्री लाइसेंस कोई Tally ERP 9 crack या कोई patch नही है। न ही ये कोई Tally educational version नही है। ये origional Tally ERP 9 का जेनुइन लाइसेंस है। 
आपसे टैली, आपका नाम , ईमेल, व मोबाइल भी मांगेगा। अपने पार्टनर नाम मे आप Cybertec Solutions को चुने, ताकि, किसी समस्या के केस में आपको मदद मिल सके।


मंगलवार, 24 मार्च 2020

अपनी टैली को लेटेस्ट वर्शन Tally.ERP 9 rel 6.6 में कैसे अपडेट करें ?

जैसा की आप जानते ही होंगे टैली का लेटेस्ट रिलीज़  6.6  आ चूका है जिसमे बहुत ही शानंदार फीचर दिया गया है. आप टैली सोलूशन्स की वेबसाइट से जा कर ये रिलीज़ डाउनलोड कर सकते है.
किन्तु ये एक पुराना तरीका है जिसमे आपको टैली की पूरी फाइल डाउनलोड करनी होगी जिसमे टाइम लगेगा.
एक छोटा सा तरीका भी है जिसमे आपको कुछ सेकंड का ही समय लगेगा.
ये तरीका कुछ इस प्रकार है :-

१. सबसे पहले अपनी टैली को खोलिये.
२. उसके बाद जहाँ टैली का लोगो बना होता है होता है उसके बगल वाले बॉक्स में देखिये. वहाँ आपको ये लिखा मिलेगा की आपके पास अभी कोनसा वर्शन या रिलीज़ है. (फोटो देखें ) चित्र में सिर्फ एक हीपहली लाइन आपका फिलहाल का रिलीज़ बता रही है और दुरसी लाइन अवेलेबल रिलीज़ दिखा रही है।

Your current Tally release and available release for updation
Current Tally release 

यदि आपका रिलीज़ 6 . 6 नहीं है तो नीचे की लाइन में लिखा होगा available . यदि नहीं लिखा तो आपका इंटरनेट बंद है या बहुत महीनो से आपने अपनी टैली अपडेट नहीं की है.  
कोई बात नहीं आपको इस बॉक्स में क्लिक करना है और F 12  दबाना है , यहाँ जो पहला ऑप्शन है उसको यस करना है. 
F12 option to see all available Tally releases
अब आपको पूरी की पूरी लिस्ट जो  जाएगी.  (देखें चित्र )
List of all releases which has come and current release available

यदि आपका बहुत पुराना रिलीज़ नहीं  है जैसे की 6.4.9  या 6.5.0 तो आप बस लेटेस्ट वाली लाइन को सेलेक्ट करे और F 6  दबा दें. 

इससे भी पुराना  जैसे की 6.3.0 या 6.2  तो आपको टैली सोलूशन्स की वेबसाइट पे जा कर लेटेस्ट डाउनलोड करना होगा और पूरी फाइल ही डाउनलोड करनी होगी. 
इसके बाद एक बार टैली बंद होगा और फिर से रीस्टार्ट होगा. और उसके बाद आप देखेंगे की टैली लेटेस्ट रिलीज़ पे अपडेट हो गया है. 
updated tally release

इस सारी  प्रक्रिया का एक छोटा सा वीडियो निचे दिया गया है 


To read this article in English please visit this page. 

रविवार, 16 मार्च 2008

अपनी टॅली जॉब सेवा की फिर से शुरुआत

अपनी टॅली के अपने इंग्लीश ब्लॉग मे मैने जॉब सर्च का जुगाड़ करने की कोशिश की थी. कुछ हद तक यह जुगाड़ चला भी पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जिस साईट की मदद से मैने यह काम शुरू किया वो ही बिक गया. edgeio के क्लासिफाइड पर यह काम शुरू हुआ था पर उसके बिकने के बाद यह सर्विस अब ठ्प हो गया था. परंतु अब वही सर्विस मैंने फिर से शुरू करने की कोशिश की है। इस बार यह काम मैने zoho creator मे एक अप्लिकेशन बना कर शुरू किया है. सचमुच बहुत की कमाल की चीज़ लगी मुझे zoho creator। टॅली के जानने वाले अगर अपने आप को काम करने के लिए प्रस्तुत करना चाहते है तो अपना बायो डेटा यहा डाल सकते है ।


जिन व्यवसाईयों को टॅली के जानकार लोग चाहिए वे यहाँ दी गयी लिस्ट पर लोगो के बायो डेटा में दिए गये ई मेल पेर या उसके फोन न. पर संपर्क कर सकते है.



मुझे उम्मीद है की इस प्रयास से देश की बेरोज़गारी की समस्या कुछ हद तक तो दूर हो ही सकती है.इस अप्लिकेशन मे कुछ और सुविधाओ के लिए सुझाव आमंत्रित है.

रविवार, 10 फ़रवरी 2008

हिन्दी में काम करने के लिए टैली को कैसे तैयार करें .

टैली एक बहु भाषीय सॉफ्ट वेयर है। आप इस में हिन्दी व इंग्लिश के अलावा अन्य बहुत सी भारतीय भाषाओं में काम कर सकते है।
हिन्दी में काम करने के लिए दो रास्ते है कौन सा रास्ता चुनना है यह इस बात पर निर्भर करता है की आप की हिन्दी की टाइपिंग कैसी है, या फिर आप सिर्फ़ सॉफ्ट वयेर को हिन्दी मे देखना चाहते है।
पहला रास्ता
पहला रास्ता यह कि आप सब कुछ हिन्दी में ही करना चाहते है और आप का हिन्दी की टायपिंग का ज्ञान पूरा है। इस रास्ते के तहत आप को हर मीनू हिन्दी में दिखाई देगा और जो कुछ भी आप लिखेंगे जैसे कि पार्टी का नाम पता कम्पनी का नाम इत्यादी सब कुछ हिन्दी मे ही होगा। इस के लिए आप को टैली भाषा में हिन्दी का चुनाव करना होगा व साथ ही कीबोर्ड में भी हिन्दी को चुनना होगा। कीबोर्ड हिन्दी फोनेटिक में काम करता है अत: टाइप करने में कुछ खास दिक्कत नही आती। टैली खोलने के बाद कहीं भी 'Alt+L' दबाएंगे तो भाषा का चुनाव करने का विकल्प आ जाएगा
'
ठीक इसी प्रकार अगर 'Gateway of Tally' या 'कंपनी सेलेक्शन' मेनू में या कहीं पर भी यदि आप
'Alt+K' का प्रयोग करते है तो कीबोर्ड भी हिन्दी में परिवर्तित हो जाएगा।दूसरा रास्ता
अगर आप का हिन्दी में हाथ तंग हो तो आप दूसरे रास्ते का चुनाव कर सकते हैं जिसमे आप सिर्फ भाषा को हिन्दी में बदले। अब आप जो कुछ देखेंगे वह हिन्दी में होगा और जो कुछ लिखेंगे वह इंग्लिश में होगा। अगर आप चाहें तो इसका उलट भी कर सकते है, यानी कि भाषा इंग्लिश और कीबोर्ड हिन्दी। इस अवस्था में आपके पार्टी नाम इत्यादी सभी हिन्दी मैं आ जाएगा। मैने दोनो तरीकों से कम्पनी का निर्माण किया है, हो भी आप को आसान लगे आप अपना सकते है।सॉफ्ट वयेर मैं काम करते हुए यदि कोई समस्या आती है तो आप मेरा इंग्लिश ब्लोग देख सकते है। इसकी शुरुआत इस चिठ्ठे से कर सकते है।

रविवार, 13 जनवरी 2008

2706 छात्र छात्राओं ने कमाए १ करोड़ से भी ज्यादा रूपया

टैली कि प्रगति योजना ख़त्म हो गयी । पहली बार भारत के इतिहास मे शायद ऐसा हो रह होगा कि किसी कंपनी ने सिफत छात्रों को १ करोड़ से भी ज्यादा (10,480,950)रुपया कमाई कमाई मे दे दिया हो। अगर कंपनी कि वेबसाइट पर प्रगति योजना के कमाई के आंकडे देखे तो पता चलता है कि कुल २७०६ विद्यार्थी यह कारनामा कर गए। सबसे अधिक कमाई करने वाला चेंनेई के सचिन गोयल रहे।
हालांकि अधिकतर विद्यार्थी महानगरों से ही थे पेर कुछ छोटे छोटे शहरों के भी थे। पढाई मे छोटे शहर के लोग ज्यादा अच्छी सफलता अर्जित कर पाए। जो लोग ३१ दिसबर कि तारीख चूक गए हो उनके लिए ५०,००० रुपए जितने का अवसर अभी भी है। बस आपको ३१ मार्च से पहले TCP का टेस्ट ज़ोन मे पहले स्थान पे आ कर पास करना है ।
५०,००० तुम्हारे

गुरुवार, 8 नवंबर 2007

दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाऐ.

टैली के सभी यूज़रस को
दीपावली
की
हार्दिक शुभ कामनाऐ

Diwali greetings

मंगलवार, 9 अक्टूबर 2007

क्या ८१५ बेटों ने दिया अपने पापा को चेक ?

Tally कि प्रगति अभी अपने पूरे शबाब पर है । शायद आप लागों ने टैली के इस संदेश को FM रेडियो पर भी सुना होगा। इस संदेश में बेटा अपने पापा को टैली से कमा कर चैक भेज रह है । अपनी इस अनूठी योजना के तहत टैली अपने अकादेमी में सीखने वाले सभी छात्रों को कमाने का मौका तो दे ही रही है साथ ही मेधावी छात्रों को नकद ईनाम भी दे रही है। टैली की वेबसाइट के अनुसार अभी तक ८१५ विद्यार्थी लगभग २१ लाख कमा चुके है और यह सिलसिला अभी चल ही रह है । १८ ओक्टूबर से पहले जो भी विद्यार्थी टैली सीखेंगे उन्हे इस योजना मे शामिल किया जाएगा।
अगर कमाई कि बात करे तो लड़कियाँ पहले स्थान पर है। सोचने वाली बात यह है कि क्या पूरा का पूरा पापा को मिला या कुछ बीच मे ही गोल हो गया होगा। ताजा जानकारी के लिए टैली प्रगति कि वेबसाइट भी देख सकते है।
है ना कमाल कि कमाई ।

गुरुवार, 8 मार्च 2007

मेरा पैसा गया कहा ? जरा ढूढिये तो सही!

हम अपने रोजमर्रा के कामो मे छोटी छोटी चीजो पर थोड़ा थोड़ा परन्तु नियमित रुप से खर्चा करते रहते है। इन खर्चो का हमारे व्यवसाय पर या हमारी निजी जिन्दगी पर क्या असर पड़ता है यह शायद इन खर्चो को करते समय हमे आभास कभी नही होता, परन्तु ये हमारी जेब मे कितना चोड़ा छेद करते है शायद इस बात का पता हमे महीने के अंत मे पता चल जाए।
अपने व्यवसाय मे हम 'डे बुक' तो रखते ही है, जरा इस मे पिछले महीने की खर्च कलमो के हिसाब पर नजर डाले तो रिसाव कहा से हो रहा है हमे पता चल जाएगा।
अपने निजी जीवन मे यदि हम एक छोटी सी 'पाकेट डायरी' अपनी जेब मे रख कर चले ओर हर छोटे से छोटे व बड़े से बड़े खर्च को को इस मे लिखते चले जाए तो हमे छेद के साइज का पता चल सकता है।
अब आया असली खेल। एक महीने तक इस 'पाकेट डायरी' के खेल को खेले। आप चाहे तो रोज शाम को अपनी Excel Sheet मे इस हिसाब किताब को डाले या Tally मे भी डाल सकते है। महीने के 30वे दिन इन खर्चो के आगे जरुरी या गैर जरुरी की निशानदेही करे। आप को जान कर हैरानी होगी की छेद की चौड़ाई आपकी उम्मीद से ज्यादा है।
अब चुनौती यह है की इसे कम या बिलकुल बंद कैसे किया जाए। तरीका बिलकुल आसान है अपने गैर जरुरी खर्चो को एक नजर फिर से देखो ओर अगले महीने जैसे ही वह खर्चा आए तो एक पल विचार करो की करे या नही। अगले महीने की चुनौती यही है कि आप छेद का 'साईज' कितना छोटा कर पाए।

मंगलवार, 6 मार्च 2007

अब हिन्दी मे वेबसाइट बनाना ओर भी आसान !!

मुझे कुछ दिनो से हिन्दी मे लिखने का शोक चर्राया है, सो हिन्दी मे लिखने की शुरुआत कर दी। मेरे एक दोस्त ओर TallyAcademy के संचालक नरेश का शौंक मुझसे भी आगे निकल गया ओर उन्होने Tally की पूरी की पूरी किताबे जो हम पढाते है हिन्दी मे लिख डाली।
हिन्दी मे इन्टरनेट पर कुछ भी लिखने का गुर मैने रवि जी से सीखा। उनके बताए तरीके के अनुसार पहले आप को हिन्दी के किसी font मे जैसे कि शुषा आदि मे MS Word मे टाईप कर ले व उसे htm या html मे सहेज (save) ले। उसके बाद उसे Firefox मे खोल ले। Firefox मे पदमा नाम की एक्सटेनशन लगा कर उस को युनीकोड मे परीवर्तित कर ले। अब इस text को 'कापी' कर के अपने 'ब्लाग' मे डाल ले व सहेज ले। हो गई आप की चिठ्ठी तैयार।
शुरुआत की कुछ कड़िया मैने एसे ही लिखी। पर इस मे एक दिक्कत है, आप को हिन्दी मे शुषा मे लिखना आना चहिए। दूसरी मुसिबत ये कि पूरा प्रकरण कफी लम्बा है।
इस का एक हल मैने अभी निकाला है, या यू कहिए की खोजा है कि बस आप www.hindikalam.com पर जाओ सामने देखते हुए हिन्दी मे टाईप करते चले जाओ।
मुझे यह तरीका बहुत ही सरल लगा बस टाईप किया ओर चल मेरे भाई।

हिन्दी लेखन से समबंधित कुछ ओर ज्ञानवर्धक व उपयोगी चीजे रविजी ने जुटाई है जो आप के काम आ सकती है।

बुधवार, 28 फ़रवरी 2007

खर्चा कैसे घटाए : मुनाफा कैसे बढाए

व्यवसाय चाहे बड़ा हो या छोटा अगर अच्छा चल रहा है तो खर्चा घटा कर उसे ओर ज्यादा मुनफे वाला बनाया जा सकता है, ओर अगर सही नही चल रहा है तो खर्च मे कटोती कर के उसे पटरी पर लाया जा सकता है। हमे अपने व्यवसाय मे न जाने कितने भुगतान करने होते है ओर बिजली, पानी, टैलिफोन ओर न जाने कितने बिल चुकाने होते है। कई बार तो एसा लगता है कि इन खर्चो के लिए ही काम कर रहे है। पर सौ बातो की एक बात यह कि अगर आप इन सौ बातो का ध्यान रखे तो क्या मजाल की अपना धन्धा न चले।
मुझे कुछ बाते बहुत ही अच्छी लगी जो मैं यहा प्रस्तुत कर रहा हू शेष के लिए आप वेबसाईट पर जा कर पढ़ सकते है।
उर्जा खर्चा
1 फ्लोरोसेन्ट बल्ब का इस्तेमाल करे।
2 उपकरण जैसे कम्प्युटर मानिटर, फोटोस्टेट मशीन इत्यादी जब काम ना हो रहा हो तो बन्द कर दे।
3 'एसी' के थर्मोस्टेट को सामान्य से कुछ कम तप पर रखे व पंखे को चला कर 'एसी' का खर्चा कम करे।
4 कम्प्युटर के मामले मे 'टी एफ टी ' का इस्तेमाल करें। 'पी सी' की बजाए 'लैपटाप' कम उर्जा का इस्तेमाल करता है।

वित्तिय खर्चा
1 कम से कम एक तिहाई अग्रिम राशि ले कर काम करे।
2 अनजान ग्राहक को कम से कम उधार दें।
3 बिल जल्दी से जल्दी पहुचाए।
4 'पेमैन्ट' के मामले ढिले ग्रहको से जल्दी छुटकारा पा लें।

छुटमुट खर्चा
1 ग्राहको को खुद आने को कहे बजाए इसके कि आप जाए।
2 अखबार इत्यादि मे विज्ञापन का आकार छोटा रखे।
3 अपनी एक 'वेबसाईट' बना ले।

इस के ईलावा आप बाकी के सभी बिंदुओ पर भी गौर कर सकते है।

सोमवार, 26 फ़रवरी 2007

अगर इन्टरनेट न चले तो क्या करे

इधर कई दिनो से मेरा इन्टरनेट घर पर नही चल रहा था सो काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अक्सर मैं अपने ब्लाग से समबधित सारे काम रात को अपने घर से ही करता हुँ। ऐसे मे इन्टरनेट के बिना कम्प्युटर नीरस सा लगने लग जाता है और मैं अपने आप को असहाय सा महसूस करने लग गया था।
एसे मे जैसे ही नेट ठीक हुआ कुछ काम के लेख व सामग्री हाथ लगी जो कुछ कुछ इसी सिलसिले मे थी। अगर आपका इन्टरनेट बंद हो जाए तो आपकी उत्पादकता मे तो कमी नही आनी चाहिए, इस लिए कुछ काम जो आप कर सकते है जो आप इन्टरनेट के चल जाने के बाद नही कर पाते या भूल जाते है।

1 अनावश्यक प्रोग्रम उड़ा दो।
2 कम्प्युटर का ढक्कन खोल लो ओर धूल झाड़ लो।
3 हार्ड डिस्क को स्कैन व डीफ्रैग कर व्यवस्थित कर लो।
4 अपना खुद का हिसाब किताब टैली मे डाल लो।
5 अपनी इन्टरनेट की आदतो का विवेचन कर लो व कैसे उस मे और सुधार हो सकता है सोच लो।
6 इन्टरनेट चलने पर क्या काम करना है उस की सूची बना लो।
7 आपके क्या काम अधूरे रह गए थे उनको याद कर पूरा कर लो।

सोमवार, 12 फ़रवरी 2007

अब देखो सुनो ओर सीखो टैली वो भी हिन्दी मे

अब टैली सिखने के लिए ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी बस घर बैठे अपना कम्प्युटर खोलो ओर शुरू हो जाओ।

हमारे एक और टैली सहायक अतुल खडेंलवाल जी कुछ इसी दिशा मे कार्य कर रहे है। अपनी टैली पर दिये अपनी साईट के विवरण से तो कम से कम हमे यही मिला।उनकी ई पाठशाला टैली सिखने वालो के लिए मस्ती की पाठशाला बनने जा रही है बशर्ते वो अपना काम इसी तरह जारी रखें। हमारी शुभ कामनाए उनके साथ है।

शनिवार, 3 फ़रवरी 2007

प्रभु चले ‘सी ए’ करने

प्रभु चले ‘सी ए’ करने
हमारा एक दोस्त 7 8 फाइनल देने पर भी जब पास नही हुआ तो उसने भगवान शंकर की तपस्या शुरू कर दी

हे प्रभु तुम जग के स्वामी हो।

इस युग मे अन्तरयामी हो।

एक उंगली पर पृथ्वि को उठा सकते हो।।

पर एक काम है जो तुम नही कर सकते।

कितना भी चाहो पर ‘सी ए’ पास नही कर सकते।।

पभु बोले

यह्र असुर कोन है इस अत्याचारी का क्या नाम है

इतना तो बताओ की ‘सी ए’ किस चिड़ि.या का नाम है

दोस्त बोला

कोसता हुॅं उसको जिसने बाजार बनाया

लेने देने के लिए रूपया बनाया

साहुकार जिसे मुंशी कह कर रखा करते है

पढे लिखे मुंशी को ही लोग ‘सी ए’ कहा करते है


1947 मे देश आजाद हुआ तो लोगो ने वो दिन खुशी से मनाया।

1948 मे गांधी जी चले गए तो हमने शोक मनाया।।

पर आने वाले सल मे एक बड़ा भुचाल आया।

1949 मे जब सी ए रेगुलेशन एक्ट आया।।

बस तभी से शुरू हुइ ये कहानी ह।ै

हर ‘स्टुडेन्ट’ की ऑंको मे पानी है।।

‘इंटेलिजेन्स’ ओर ‘पेशैन्श’ इसका उपचार है।

क्या आप ये परीक्षा आजमाने को तैयार है ।।

प्रभु बोले के ठीक है मै ‘सी ए’ कर के दिखाउगा और ‘आरटिकलशिप करने ‘पी डब्लु सी’ पहुच गए।

प्रभु ने ‘पी डब्लु सी’ का दरवाजा खटखटाया ।

अंदर से किसी ने आवाज दे कर बुलाया।।

102. 103 साथ मे लाए हो।

त्रिशूल ओर डमरू ले कर क्या नोटंकी करने आए हा।।े

दूसरे दिन प्रभु की आखो मे आसू आए।

जब अपने बडे. बडे बाल कटवाए।।

.तीसरी ऑख को छुपा लिया था।

अब तो पैंट ओर र्शट भी सिलवा लिया था।

बिना टाई के बात नही जमी थी।

हाथ मे बस एक बैग की कमी थी।।

पहले थोड़े ‘क्िरिटिकल’ लगते थे।

अब ‘पी डब्लु सी’ के ‘आर्टिकल’ लगते थे।।

जिस हाथ मे कभी त्रिशूल रहता था।

अब उस हााथ मे ‘पेन’ लाल था।।

‘आडिट’ पर ‘वोचर’ और ‘फाईल’ देख कर।

प्रभु शंकर का बुरा हााल था।।

प्रभु बोले

वत्स एक बात बताओ ये ‘संडे’ क्या होता है।

सुना है उस दिन बड़ा आराम होता है।।

दोस्त बोला

6 दिन बाद कल आम जन तो आराम करेगे।

पर आप बैठ कर कल की ‘सी सी’ कि तैयारी करेगे।।

भगवान ने ‘क्लास’ करने की सोची और ‘जे के शाह’ ‘जोइन’ कर ली

आज ‘जे के शाह’ ‘जोइन’ कर लिया है।

खल ‘सुखसागर’ करना है।

परिक्षा सर पर आ गई है।

पढाई भी शुरू करनी है।

दिन बीतते गए सबसे बड़ा महिना आ गया।

अक्तुबर मे काम करके प्रभु को पसीना आ गया।।

प्रभु खुद से बोले

इतना काम कैलाश पर भी कभी नही किया।

क्या पाप किया मैने जो यहा ला दिया।।

दोस्त बोला

अभी तो आप को ‘ईन्टर’ पास करना है।

खुद को ‘फाईनल’ तक खुब याद करना है।।

3 महिने शिव जी ने की खुब पढाई।

‘ईन्टर’ पास होने पर दोस्त ने उन्हे दी बधाई।।

उत्साहित हो कर बोले कि ये तो बड़ा आसान सा काम था।

क्या ‘सी ए’ इसी चिड़िया का नाम था।।

दोस्त बोला कि ये शुरू का काम है।

‘ईन्टर’ तो उस पीज्रों का नाम है।

जिसमे पंछी फस जाता है।।

अन्दर पड़े फल को देख कर।

सदा के लिए उस मे धस जाता है।।

फाईनल का ‘र्कोस देख कर प्रभु हैरान हुए।

कब पढु कैसे पढु सोच कर परेशान हुए।।

दोस्त बोला ये तो बस शुरूआत है।

ईसी सोच मे बीतने वाली आपकी हर रात है।।

पहले पर्चे की रात थी।

बड़ी परेशानी की रात थी।

चिंता दिख रही थी प्रभु के चेहरे पर।

सोच रहे थे कुछ बात रह रह कर।।

न जाने आगे क्या होगा यह तो पहला ही पर्चा है।

इससे तो कैलाश पर्वत कही अच्छा है।।


अपने मूर्त रूप मे आकर प्रभु बोले

खुश हुॅ मै तुम्हारी मेहनत देख कर।

अचरज है मुझे तुम्हारा धिरज देख कर।।

मेहनत यू ही पानी हो जाए तो दुख होता है।

आ्‌खर इन्सान हो तुम तुम्हारा भी मन रोता है।।

पर वक्त पर भरोसा रख तू भी पास होगा।

कल हर ‘सी ए’ ‘स्टूडैंट’ का ओर मेरा साथ होगा।।

इस बार तैयारी और जोर से कर . मुझे फिर से बुलाना है।

अपने खुद का ‘आफिस’ तुझे मुझसे ही खुलवाना है।।


"Success is not to be perused; it is to be attracted
by the person we become."